Friday, September 25, 2026

झारखंड सरकार युवा प्रतिभाओं के साथ धर्म व जाति के आधार पर कर रही अन्याय : बाबूलाल मरांडी

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड की बेटी, धनबाद जिले के बाघमारा निवासी अनु कुमारी ने चीन में आयोजित पेंटाथलॉन/लेज़र रन में कांस्य पदक जीतकर देश का और अपने राज्य का नाम रोशन किया था। राज्य सरकार ने नौकरी और इनामी राशि देने की बड़ी-बड़ी घोषणा की थी, लेकिन आज तक नौकरी तो दुर पुरस्कार राशि भी नहीं मिली !

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि कोई हिजाब नकाब पहनने वाला हो, तो हेमंत सोरेन की सरकार उसे 3 लाख रुपए प्रति महीने की नौकरी ऑफर कर देती है, लेकिन जब झारखंड की आदिवासी, मूलवासी, दलित, गरीब, पिछड़ा परिवार की बेटी हो तो, सरकार उनका हक भी छीन लेती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा यदि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वाला आरोपी समुदाय विशेष से हो, तो उसके लिए हेमंत सोरेन की सरकार मुआवजे की घोषणा कर देती है, लेकिन दो अपहृत बच्चों को ढूंढ लाने वाले युवा बजरंग दल के कार्यकर्ता हों तो सरकार उनका भी क्रेडिट चुरा लेती है। झारखंड में युवा प्रतिभाओं के साथ धर्म, जाति और वोटबैंक के आधार पर अन्याय बंद होना चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर