Thursday, October 29, 2026

झारखंड निकाय चुनाव : गिरिडीह में फायरिंग, बोकारो में SDPO घायल, रांची व धनबाद में झड़पें

रांची: सोमवार को छिटपुट घटना, हिंसक झड़प के बीच राज्य में नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न हो गया. मतदान के दौरान गिरिडीह जिले में जहां फायरिंग और लाठीचार्ज की घटना सामने आई, तो वहीं बोकारो में हुई हिंसा की घटना में एसडीपीओ जख्मी हो गए। इसी तरह राजधानी रांची और कोयला नगरी धनबाद में भी मतदान के दौरान हुए आपसी झड़प में कई गुट आपस में भिड़ गए। जमकर लात-जूते चले।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लेकिन…

मतदान के दौरान ऐसा तब हुआ, जब प्रदेश में चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। झारखंड सशस्त्र पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन व गृह रक्षकों के 9500 से जवान, जिलों में वहां उपलब्ध बल का 30 प्रतिशत बल चुनाव ड्यूटी में लगा था। हालांकि इस चुनाव में केंद्रीय बल की मदद नहीं ली गई थी।

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में मतदान खत्म होने के बाद फायरिंग में एक पक्ष के दो युवक जख्मी हो गए, उन्हें धनबाद रेफर किया गया। इस घटना के विरोध में पथराव भी हुआ, जिसमें कई को हल्की चोटें आईं।

बोकारो में SDPO संग धक्कामुक्की 

बोकारो जिले में चास नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान वहां वार्ड नंबर 32 में बने वन विभाग स्थित मतदान केंद्र पर बाहरी लोगों के बूथ के भीतर प्रवेश दिलाने को लेकर भारी बवाल हुआ। इस दौरान वहां मौके पर मौजूद एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना घटी। इसमें एसडीपीओ की नाक पर चोट आई है। यहां पार्षद प्रत्याशी के पति रामाशंकर सिंह पर कथित रूप से कुछ बाहरी व्यक्तियों को जबरन मतदान केंद्र के भीतर ले जाने के प्रयास का आरोप लगा। कई आरोपित हिरासत में हैं।

रांची में बोगस वोटिंग पर बवाल

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसिया तंजीम स्कूल में मतदान के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस की पहल पर मामले को शांत कराया गया।

धनबाद जिले में छिटपुट झड़प की घटना सामने आई है। वहां वार्ड संख्या 22 में पार्षद पद की प्रत्याशी शिल्पी सिंह के भाई राज आनंद सिंह के साथ मारपीट हुई। वहीं, धनबाद के ही वार्ड 27 के एचई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

जमशेदपुर से सूचना है कि वहां जुगसलाई में बोगस वोटिंग का आरोप लगा प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थकों ने हंगामा किया, जिससे करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। पांचवींं अनुसूची क्षेत्र में नगरपालिका चुनाव के विरोध में कोल्हान बंद बुलाया गया था, जिसके चलते चांडिल में हाइवे को जाम किया गया था। गुमला में वार्ड नंबर चार स्थित अंबेडकर नगर के मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर