रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य के तीन जिलों लोहरदगा, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. इस संबंध में प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने पत्र भी जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक बोकारो में BJP ने सुरेंद्र राज को पूर्वी सिंहभूम जिले में सत्या तिवारी को और लोहरदगा जिले में अजय पंकज को भाजपा ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है.
Highlights:
इससे पहले 14 जनवरी को भाजपा ने चार जिलों कोडरमा, जमशेदपुर महानगर, खूंटी और गढ़वा में नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया था. इसमें कोडरमा में अनूप जोशी, जमशेदपुर महानगर से संजीव सिन्हा, खूंटी से आनंद कुमार और गढ़वा से उदय कुशवाहा नए जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चार जिलाध्यक्षों में दो सामान्य और दो पिछड़े वर्ग से हैं।
भाजपा की सांगठनिक प्रक्रिया पूरी
चार जिलों में घोषणा के पहले ही 10 जनवरी को प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई थी. दुमका में रूपेश मंडल, पाकुड़ में सरिता मुर्मू, जामताड़ा में सुमित शरण और देवघर में सचिन रवानी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गोड्डा में लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहेबगंज मेंगौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण) का मोहन कुंभकार औरधनबाद (महानगर) में श्रवण राय को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गिरिडीह (महानगर) में रंजीत कुमार राय, गिरिडीह (ग्रामीण) में महेंद्र वर्मा, हजारीबाग में विवेकानंद सिंह और चतरा में रामदेव भोक्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामगढ़ में संजीव कुमार, रांची (महानगर) में वरुण साहू, रांची (पूर्वी) में विनय महतो धीरज, रांची (पश्चिम) में नरेंद्र सिंह ओर गुमला में सागर उरांव को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिमडेगा में दीपक पुरी, पलामू में अमित तिवारी, लातेहार में बंशी यादव ,चाईबासा में गीता बालमुचू,चक्रधरपुर में दीपक पासवान और सरायकेला खरसावां हरे कृष्ण प्रधान जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
दो नए सांगठनिक जिले
उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार ,मजबूती की दृष्टि से पार्टी ने रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा है , चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए सांगठनिक जिले बनाए गए हैं। इसके अलावा भाजपा ने तीन जिलों में महिला जिलाध्यक्ष भी बनाए हैं। निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। जबकि 8 जिला अध्यक्ष दुबारा निर्वाचित हुए हैं।


