Tuesday, September 22, 2026

झारखंड : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 21 मरीजों को बड़ी राहत, सरकार ने मंजूर की सहायता राशि

रांची : झारखंड राज्य आरोग्य समिति की बैठक आज झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के 21 मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत वित्तीय सहायता देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कार्यकारी निदेशक, जसास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य गंभीर रोगों के इलाज के लिए 5 लाख से 20 लाख तक रूपये के अनुदान प्रस्तावों की समीक्षा की गई।

इस बैठक में अपर कार्यकारी निदेशक सीमा सिंह, विभाग के आंतरिक वित्तीय सलाहकार ध्रुव प्रसाद, डीआईसी डॉक्टर सिद्धार्थ सान्याल और विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के चिकित्सीय अनुदान के कुल 21 मामलों की समीक्षा की गई।

बैठक में स्वीकृत प्रमुख नाम 

श्रीमती मिताली झा (जामताड़ा), ओवरी कैंसर
श्री संतोष कुमार गुप्ता (गढ़वा), कैंसर (ल्यूकेमिया)
श्री सपन कुमार नायक (सरायकेला-खरसावां), कैंसर (जीभ का कार्सिनोमा)
बेबी दिव्यांशु यादव (बच्चा) (पूर्वी सिंहभूम), कैंसर
श्रीमती शकुंतला देवी (जामताड़ा), कैंसर (मेटास्टैटिक सर्विक्स)
श्री उमेश मंडल (गिरिडीह), बोन मैरो ट्रांसप्लांट
श्रीमती बबीता देवी (हजारीबाग), कैंसर (मेटास्टैटिक रेक्टम)
श्री होरेन मंडल (जामताड़ा), कैंसर (मेटास्टैटिक ग्रेड 2)
श्री राशीद अंसारी (देवघर), कैंसर (गॉल ब्लैडर)
श्रीमती सुनीता देवी (राँची), कैंसर (सर्विक्स)
श्रीमती सावित्री दत्ता (पूर्वी सिंहभूम), स्तन कैंसर
श्रीमती तिलोत्तमा कुम्हार (सरायकेला-खरसावां), कैंसर (ओवरी)
श्रीमती फरजाना जन्नत (हजारीबाग), स्तन कैंसर
श्री मनोज कुमार रवानी (गिरिडीह), गंभीर दिमागी चोट
श्री राहुल रंजन (बोकारो), किडनी ट्रांसप्लांट
श्र्री अर्पण जेम्स कुजूर (बच्चा) (राँची), कैंसर
श्रीमती राजो देवी (राँची), स्तन कैंसर
श्रीमती मंजू देवी (राँची), स्तन कैंसर
श्रीमती कोमल जायसवाल (पाकुड़), कैंसर (स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा)
श्री तबारक अंसारी (गिरिडीह), किडनी ट्रांसप्लांट
श्री कौशलेश पांडेय (गिरिडीह), कैंसर (रेक्टम)

विशेष समीक्षा एवं सत्यापन के निर्देश

पाकुड़ की श्रीमती कोमल जयसवाल के 10 लाख रुपये से अधिक के मामले को भौतिक सत्यापन के बाद मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हेतु भेजने का निर्णय लिया गया है। गिरिडीह के श्री तबारक अंसारी (किडनी ट्रांसप्लांट) और कौशलेश पांडे के मामलों में वर्तमान चिकित्सीय स्थिति के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में कार्यकारी निदेशक ने निर्देश दिया कि भविष्य में जिलों से प्राप्त आवेदनों में मरीज की वर्तमान स्थिति का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। यदि मरीज उपस्थित होने में असमर्थ है, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर