Thursday, October 29, 2026

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर आशुतोष कुमार पर गिरी गाज, 6 करोड़ के गबन के आरोप में हुए सस्पेंड

रांची:  झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के अधिकारी और चतरा में पदस्थापित रहे पूर्व कार्यपालक दण्डाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, आशुतोष कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से (पिछली तिथि 10 फरवरी 2021 से) निलंबित किया है.

आशुतोष कुमार पर चतरा में तैनाती के दौरान कुल 8 गंभीर आरोप लगे थे. इनमें 43 बैंक ट्रांसफर के जरिए 6.48 करोड़ की अनधिकृत निकासी करना, अगिनकांड में कैश बुक जलने की बात वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाना, छात्रवृत्ति की राशि को गलत तरीके से नाजिर के परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर करना और नियमों को ताक पर रखकर एक सेवानिवृत्त अधिकारी को 98.34 लाख का अग्रिम भुगतान करना शामिल था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर