Wednesday, November 4, 2026

जमशेदपुर में युवक की मौत के बाद बवाल: थाना घेराव, सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग पर उग्र प्रदर्शन

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती निवासी एमडी आफताब का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बर्मामाइंस थाना पहुंच गए और घटना के विरोध में थाना का घेराव कर दिया।

इसे भी पढ़ें : रांची में देर रात हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़

प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर टाटानगर स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके कारण साकची-टेल्को मार्ग से स्टेशन की ओर आने-जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि रविवार देर शाम अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एमडी आफताब गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

आफताब की मौत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, त्वरित कार्रवाई और कड़ी कानूनी सजा की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर