मनोरंजन डेस्क: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘Jailer 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म ने वीकडेज पर तो अपना दबदबा कायम रखा ही, बल्कि मंगलवार यानी छुट्टी के दिन भी अपना कमाल दिखाया।
Highlights:
इसे भी पढे: HDFC Bank में बड़ा खुलासा! 2 सीनियर अधिकारियों ने लीक की गोपनीय जानकारी, जांच में मिले सबूत
सातवें दिन ‘Jailer 2’ ने कितने कमाए?
फिल्म ‘Jailer 2’ ने अपने रिलीज के पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, रिलीज के दूसरे ही दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 47.25 करोड़ रुपये की कमाई की। और चौथे दिन 55.85 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, फिल्म ने पांचवें दिन 42.35 करोड़ रुपये और छठे दिन 46.80 करोड़ रुपये की कमाई की।
जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘Jailer 2’ ने अपने रिलीज के सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ यह फिल्म ने भारत में पहले सात दिनों में ही कुल 317.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
300 करोड़ पार पहुंची फिल्म
रजनीकांत की ‘Jailer 2’ ने रिलीज के सातवें दिन ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ये रजनीकांत के करियर की तीसरी ऐसी फिल्म है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है। इससे पहले ये उपलब्धि फिल्म ‘Jailer’ जिसने 348.55 करोड़ रुपये कमाए थे और इसके बाद फिल्म ‘2.O’ ने 407.05 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब ‘Jailer 2’ अपने सीक्वल के लाइफ्टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने में करीब 31 करोड़ रुपये दूर है।
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट
फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या और विद्या बालन भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो रोल किया है।

