मिडल पूर्वी जंग : मिडल पूर्वी में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है, अमेरिका इस्राइल और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा , आज ये जंग क 16 वां दिन है। जंग के वजह से आस पास के क्षेत्रों में भी डर का माहौल है। ऐसे में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान जारी किया है, उन्होंने कहा की अगर अमेरिका इस्राइल जंग कहतम करने की गारंटी देते हैं तो हम बात करने को तैयार हैं।
उनका कहना है की हम किसी भी ऐसे चीज से जुडने के लिए राजी हैं जो शांति और लड़ाई रोकने की बात से जुड़ा हुआ है। हालांकि इससे ईरान कि इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने धमकी दी उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की बात कही थी। वहीं अल जजीरा के मुताबिक भी , IRGC ने कहा कि बच्चों को मारने वाला अगर जिंदा है तो हम पूरी ताकत झोंक देंगे उसको ढूंढ के मारने के लिए। दरअसल इस जंग के दौरान अमेरिका इस्राइल की ओर से हुए हमले में 161 स्कूल जाने वाली बच्चियों की मौत हो गई थी।
अराघची उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमे ये कहा जा रहा था की, ईरान के नए लीडर मुजतबा खामेनेई घायल हैं और कोमा में हैं। अराघची ने कहा की ऐसा कुछ नहीं है , इंग्लिश मीडिया के ये सभी दावे गलत है, मुजतबा को कुछ नहीं हुआ है वो पूरी तरह से ठीक हैं।

