ईरान : मिडिल पूर्व में चल रहे जंग के बीच अब ईरान ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। इससे पहले ईरान ने इस टूरनामेंट को खेलेने से बहिष्कार कर दिया था, उन्होंने फैसला किया था की वो ये टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। लेकिन, अब उन्होंने बताया कि वो वर्ल्ड कप खेलेंगे, लेकिन USA में एक भी मैच नहीं खेलेगी। इसकी पुष्टि ईरान के फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज ने भी कर दी है.
उन्होंने, साफ बताया कि टीम को भले ही अमेरिका जाना पड़े या न जाना पड़े, वो बाद की बात है, लेकिन हम अपनी पूरी तैयारी कर रहे हैं, प्रैक्टिस कर रहे हैं। FIFA इस बार 11 जून से 19 जुलाई के बीच आयोजित किया गया है।
ईरान ने इससे पहले FIFA से ये भी मांग की है की ईरान के सारे मुकाबले जो USA में आयोजित होने हैं, उन्हें बदलकर कहीं और कर दिया जाए। इसका साफ कारण है, ईरान और USA के बीच चल रही जंग। लेकिन इसके पीछे डोनाल्ड ट्रम्प का बयान भी एक कारण है, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने बयान देते हुए सिक्युरिटी कारणों के वजह से ईरान को खुद USA में मैच न खेलने की सलाह दी है। जिसकी वजह से ईरान अब अमेरिका नहीं आना चाह रहा है। हालांकि ईरान की इस मांग के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने 17 मार्च सामने से उनके इस फैसले का समर्थन देते हुआ कहा है कि ईरान चाहे तो अपने मुकाबले मेक्सिको में खेल सकता है, हमें आपत्ति नहीं है, बाकी FIFA अंत में जो फैसला ले।
सबसे बड़ी बात है की ईरान उन टीमों में शामिल है जो फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए पहले ही क्वालफाइ कर चुका है। टीम को जून में बेल्जियम, इजिप्त और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने ग्रुप मैच खेलेगा। जो की USA में ही तय है, और अभी ईरान की मांग को लेकर ऐसा ही लग रहा है की FIFA तैयार नहीं है, क्योंकि उसने साफ कहा है की वो सारी टीमों के सतह संपर्क है, हर टीम की बातों को समझ रहा है, लेकिन चाहता है की सभी टीमें तय शेड्यूल पर ही अपने मुकाबले खेले। इससे यही लग रहा है की ईरान की मांग पूरी न हो।

