Sunday, November 1, 2026

ईरान ने प्रदर्शन को आतंकी जंग बताया, अब तक साढ़े पांच सौ से ज़्यादा लोग की मौत

रांची: ईरान में प्रदर्शन अब हिंसा में बदल चुका है। ईरान के लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन निकाला था, पर अब ये आंदोलन सत्ता पलट कि मांग कर रहा है। ईरान में अब तक 500 से ज़्यादा लोग कि जान जा चुकी है, 10 हजार से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन ये हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

ईरान के विदेश अब्बास अराघची ने सोमवार को ईरान में चल रहे हिंसा को आतंकी युद्ध बताया, उनका कहना है कि ये सब एक प्लैनिंग के तहत किया जा रहा है । इस हिंसा में मौजूद आतंकी तत्वों ने ईरान कि आधिकारिक इमारतें, पुलिस स्टेशन और ईरान के कारोबार से जुड़ी जगहों पर हमला किया। उन्होंने दावा किया है कि, उनके पास ऐसे सबूत है जिससे साबित होता है कि आतंकियों को ईरान के लोगों और सुरक्षाबलों पर हमला करने के आदेश दिए गए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हिंसा प्रदर्शन को रोकने के लिए ईरान सरकार अब रेड लाइन क्रॉस कर रही है। हमने ईरान को पहले भी कहा था कि प्रदर्शनकारियों को कुछ हुआ तो हम सख्त कदम उठायेंगे, और अब अमेरिका कड़े विकल्पों पर विचार कर रहा है। इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को साफ धमकी भी दी है, अगर ईरान प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कोई भी हमला या कार्यवाई करते हैं तो वो ईरान पर हमला कर देंगे।

वहीं ईरान में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन ईरान ने इन सब खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान में मौजूद भारत के राजदूत ने सोशल मीडिया पर चल रही बातों को गलत ठहराया और कहा कि यह जानकारी पूरी तरह गलत है।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर