Sunday, November 1, 2026

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान ने किया हमला, कुवैत एयरपोर्ट पर भी दागी मिसाइलें

डेस्क : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में रविवार को ईरान ने दुबई के मरीना और अल सुफौह इलाकों में जोरदार धमाके किए। ईरानी हमलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह तेल टर्मिनल पर काम रुक गया। यह हमला इतना बड़ा था कि दूर से ही गहरे काले धुएं के बादल नजर आए। टर्मिनल में घंटों तक आग बुझाने की कोशिश की. इससे पहले ईरान ने कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी हमला किया, लेकिन इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर 1800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ईरान ने सबसे ज्यादा हमले यूएई पर ही किए हैं। इनमें 1600 ड्रोन, 294 बैलिस्टिक मिसाइलें और 15 क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और 141 अन्य घायल हो गए। अकेले शनिवार को ही UAE की ओर नौ बैलिस्टिक मिसाइलें और 33 ड्रोन दागे गए।

अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर किया हमला

इधर अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला किया था। अमेरिका के इस हमले के बाद ईरान ने यूएई और कुवैत में हमले किए हैं। खर्ग द्वीप में ईरान के 90 प्रतिशत तेल की प्रोसेसिंग होती है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह तबाह कर दिया है, लेकिन फारसी खाड़ी में स्थित खर्ग द्वीप पर ऊर्जा सुविधाओं को छोड़ दिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर