Friday, October 30, 2026

INDvsENG: पहले वन डे में भारत ने इंग्लैंड को हराया, अक्सर बने हीरो

INDvsENG:इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वन डे हुआ। भारत ने पहले वन डे में इंग्लैंड को 6 विकेट से मात देदी। टॉस जीत कर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो की उनके हित में भी साबित हुआ । इस जीत के साथ भारत ने अब 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने भारत को 259 का टारगेट दिया था। जिसको भारत ने 45. 2 ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

भारत जो इंग्लैंड से टी 20 सीरीज हार के आया था, तो लग रहा था की क्या उसका असर वन डे में भी नजर आएगा। हालांकि उससे परेह भारत की गेंदबाजी बहुत शानदार और सटीक रही। जसप्रीत बुमराह ने भी वापसी की और बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट भी पूरे किए। और इसके साथ ही बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह के अलावा अक्सर पटेल भी शानदार फॉर्म में नज़र आए, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के माध्यम से।

पहले गेंदबाजी करते हुए अक्सर ने 4 विकेट झटकाए और फिर बल्लेबाजी करते हुए 57 रन की शानदार और समझदारी वाली पारी खेली, जिसके बदौलत इंडिया जीता भी। अक्सर के अलावा उनके साथ वाशिंगटन सुंदर ने भी बढ़िया खेला और अंत तक अक्सर का साथ दिया। कप्तान शुभमन गिल भी अच्छे फॉर्म में नज़र आए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर