न्यूज़ डेस्क : हैदराबाद की स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार (18 जुलाई) को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च किया. रॉकेट की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च सेंटर से दोपहर 12:05 बजे की गई. स्काईरूट एयरोस्पेस ने इससे पहले साल 2022 में ‘विक्रम-S’ सबऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था.
इसे भी पढ़ें : घूस लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार दारोगा शैलेश कुमार की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ‘मिशन आगमन’ नाम से किए गए इस परीक्षण उड़ान के तहत विक्रम-1 कई तकनीकी परीक्षणों से जुड़े पेलोड के साथ रवाना हुआ. रॉकेट अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्टकार्ड और ‘कॉस्मिक ब्लूम’ नामक एक कलाकृति भी लेकर गया है.


