Thursday, July 23, 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सिरीज़: बारिश के कारण पहला मैच रद्द, 31 को मेलबर्न में होगा अब दूसरा मुकाबला

खेल : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को कैनबरा में खेला जा रहा पांच मैचों की सिरीज़ का पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश के कारण जब खेल रोका गया तो उस समय तक टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर भारतीय टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन था. अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए थे. गिल ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 20 गेंदों में 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंदों में 39 रन बनाए. आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस को एकमात्र सफलता मिली.

1a181cfd 6cb9 48d4 9727 a5fe07fcbef0

इससे पहले मैच शुरू होने के पांच ओवर बाद ही बारिश होने लगी तो मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा था. मैच दोबारा शुरू हुआ लेकिन 9.4 ओवर में ही फिर बारिश होने लगी और लगभग डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब बारिश के कारण मैच होने की संभावना अंपायरों को नहीं नजर आई तो उन्होंने मैच को रद्द कर दिया. अब 31 अक्तूबर को मेलबर्न में सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया. पिछले महीने दुबई में खेले गए एशिया कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में उतरी भारतीय टीम टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंकने की तैयारी में नजर आई. क्योंकि भारत को वनडे सिरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी है. भारत का ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी-20 में रिकॉर्ड अच्छा रहा है. दोनों के बीच अब तक 32 टी-20 मुक़ाबले हुए हैं. इनमें से 20 मैच भारत ने जीते हैं और 11 ऑस्ट्रेलिया ने. एक मैच बेनतीजा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर