Sunday, November 1, 2026

बाबा राइस मिल ग्रुप के रांची समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

रांची : झारखंड में आयकर विभाग ने एक बार फिर टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2026 की यह पहली बड़ी छापेमारी मानी जा रही है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने मंगलवार सुबह रांची समेत राज्य के कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई मुख्य रूप से बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े कारोबारियों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रांची के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग और पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ जिलों में भी आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारियों पर अपनी वास्तविक आय छिपाने, फर्जी खातों के जरिए लेन-देन करने और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करने का आरोप है।

आयकर विभाग का कहना है कि यह छापेमारी टैक्स चोरी, काले धन के इस्तेमाल और आय छिपाने से जुड़े ठोस इनपुट के आधार पर की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कैश, महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और जेवरात की भी जांच की जा रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और इसमें शामिल कारोबारियों के नाम व बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर