Wednesday, October 28, 2026

ईद के कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को लेकर की टिप्पणी, ‘वे नरक में जाएं’

कोलकाता : प बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच नेताओं के बोल अब तीखे होते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता के रेड रोड पर ईद-उल-फितर के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा व केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं।

एसआईआर का मुद्दा उठाया

ममता ने कहा कि खुदा बंदे से पूछें कि बता तेरी रजा क्या है…हमारा बस एक इरादा है – भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना। ममता ने कहा कि बहुत सारे लोगों का नाम एसआईआर में काट दिया गया। आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को दी ईद और प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं

बंगाल की सीएम ने कहा कि हमारा अधिकार हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नहीं लेने देंगे। हमारे पास एक ही शक्ति है जनता की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। तब भी हम डरेंगे नहीं।

सुवेंदु ने कालीघाट मंदिर में की पूजा

दूसरी ओर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता के गृह क्षेत्र में स्थित कालीघाट मंदिर में सुबह पूजा की। सुवेंदु इस बार ममता के खिलाफ इस क्षेत्र यानी भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भी हैं। सुवेंदु ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर