रांची : शुक्रवार देर रात करीब 02:00 बजे एसएसपी राकेश रंजन ने जिले में कार्यरत पीसीआर वाहन एवं उनमें प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं जवानों के द्वारा किये जा रहे गश्ती कार्यों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पीसीआर 02 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को सही तरीके से कार्य करते नहीं पाया गया.
कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण एसएसपी ने पीसीआर 02 में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया. जिले में कार्यरत सभी पीसीआर एवं हाईवे पेट्रोलिंग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं जवानों को रात्रि गश्ती के क्रम में सजग और सतर्क रहकर रात्रि गश्ती करने हेतु निर्देशित किया गया है.

