Sunday, November 1, 2026

रांची में नाबालिग ने मौसी पर लगाया बेचने का आरोप, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया

रांची: सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर काम दिलाने के बहाने कई लड़कों के पास बेचने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मौका मिलते ही वहां से भागी पीड़िता

नाबालिग के मुताबिक, किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद वह सीधे पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव व DGP समेत 10 अधिकारियों का तबादला

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर