Saturday, October 31, 2026

पलामू में JMP कॉम्प्लेक्स के गार्ड को गेट पर ले जाकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत

पलामू: जिले में रविवार देर रात अपराधियों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। शहर के बाईपास रोड स्थित JMP कॉम्प्लेक्स परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान विनोद पांडेय (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक की रोकथाम को लेकर लोकसभा में आज पेश होगा नया ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’

शुरूआती छानबीन में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक कॉम्प्लेक्स परिसर में पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। तीनों काफी देर तक परिसर में घूमते रहे और फिर ड्यूटी पर मौजूद गार्ड विनोद पांडेय को उठाकर मुख्य गेट के पास ले गए।

इसके बाद अपराधियों ने गार्ड को बेहद नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद पांडेय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर