Thursday, July 23, 2026

पलामू में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, पत्नी और साली पर भी चाकू से वार

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर के गहेरिया गांव में एक दामाद यमराज बनकर पहुंचा। घरेलू विवाद में आपा खोए दामाद ने अपने ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि अपनी पत्नी और साली को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरफ हो गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी लवकुश यादव दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह ट्रेन से जपला स्टेशन पहुंचा, लेकिन अपने घर जाने के बजाय वह सीधे अपने ससुराल गहेरिया गांव जा धमका। लवकुश अपनी पत्नी रीता देवी को वापस ले जाने की जिद कर रहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि लवकुश ने आपा खो दिया और पास रखे चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गंभीर रूप से घायल रीता और कविता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

खबरें और भी: जमशेदपुर में कैरव गांधी के अपहरणकर्ताओं संग पुलिस की मुठभेड़, 3 को लगी गोली, कई हथियार बरामद

बीच-बचाव करने पर ससुर की मौत

विवाद के दौरान जब लवकुश अपनी पत्नी पर हमला कर रहा था, तब उसके ससुर सुनील यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। सनकी दामाद ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया, जिससे सुनील यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शोर सुनकर जब साली कविता कुमारी अपनी बहन और पिता को बचाने दौड़ी, तो हत्यारे ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

3 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि लवकुश और रीता की शादी 3 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। आपसी मनमुटाव के कारण रीता काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी। यही बात लवकुश को नागवार गुजर रही थी, जिसका अंजाम इस खूनी संघर्ष के रूप में सामने आया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर