Monday, October 5, 2026

पलामू में एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा घायल नाबालिग,चारों एम्बुलेंस खराब होने पर उठे सवाल

पलामू : तमाम दावों के बीच जिले के सरकारी अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया,लेकिन अस्पताल परिसर में उसे एम्बुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा. घायल दर्द से तड़पता रहा और परिजन एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाते रहे.पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू : 23 दिनों से लापता रामव्रत का महाराष्ट्र में मिला शव, पाटन थाना का घेराव कर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घायल नाबालिग को तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाने की जरूरत थी.लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. काफी इंतजार के बाद परिजन निजी वाहन से घायल को मेदिनीनगर लेकर गए.

स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में चार एम्बुलेंस उपलब्ध होने की बात कही जाती है.ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आपात स्थिति में मरीज को समय पर एम्बुलेंस क्यों नहीं मिल पाती. मामले में पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल की एम्बुलेंस चलने की स्थिति में नहीं है.उन्होंने कहा कि कुछ नई एम्बुलेंस खरीदने की प्रक्रिया चल रही है. खराब पड़ी एम्बुलेंस को भी बनवाया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर