Friday, October 30, 2026

झारखंड के जमशेदपुर में ट्यूशन टीचर ने कम नंबर आने पर भाई-बहन को बेरहमी से पीटा, बच्ची की उंगली टूटी

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले के जुगसलाई इलाके से एक निजी ट्यूशन टीचर की बर्बरता और शिक्षा को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ परीक्षा में कम अंक आने पर शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और दो मासूम भाई-बहन की ऐसी बेरहमी से पिटाई की कि बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे, गुलाम गौश और मायरा फिरदौस, जो बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं, सेंट जॉन स्कूल के पास रहने वाले निजी शिक्षक प्रभात कुमार के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। सोमवार को स्कूल का रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें बच्चों के अंक कुछ कम आए थे। मंगलवार को जब दोनों मासूम अपना रिजल्ट कार्ड लेकर ट्यूशन पहुँचे, तो शिक्षक प्रभात कुमार अच्छे नंबर न देख आगबबूला हो गया। गुस्से में अंधे होकर शिक्षक ने डंडे और थप्पड़ों से बच्चों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब बच्चे रोते हुए घर पहुँचे और अपनी आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बच्चों का इलाज कराया गया। परिजनों ने इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मासूमों के शरीर पर चोट के गहरे निशान

Screenshot 2026 03 11 171529 1 e1773230695362
पिटाई में लगे चोट दिखाता बच्चा

शिक्षक की इस हैवानियत में बच्ची मायरा फिरदौस की एक उंगली फ्रैक्चर हो गई है। वहीं, दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के गहरे और नीले निशान पाए गए हैं, जो पिटाई की भयावहता को बयां कर रहे हैं। घटना के बाद से बच्चे गहरे सदमे में हैं और बुरी तरह डरे हुए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर