Friday, October 30, 2026

हज़ारीबाग में एसीबी ने जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियर को 1.72 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रांची : एसीबी ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि हजारीबाग एसीबी की टीम ने गुरुवार दोपहर हजारीबाग स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को 1.72 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा को मिली बम और आत्मघाती हमले में उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां

बताया जा रहा है कि जल संसाधन विभाग में कार्य करने के नाम पर ठेकेदार ने एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी कि बिल भुगतान के नाम पर सहायक अभियंता चिरंजीवी ने 1.72 लाख रुपये रिश्वत मांगी है. शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में सहायक अभियंता ने कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो के कहने पर रिश्वत लेने की बात का खुलासा कतिया. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल मालतो को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए दोनों इंजीनियर से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर