Friday, October 30, 2026

दिल्ली विधानसभा को मिली बम और आत्मघाती हमले में उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा को गुरुवार सुबह एक बार फिर से ई-मेल भेज बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग सवा 8 बजे दिल्ली विधानसभा को एक संदिग्ध ई-मेल मिला। यह ई-मेल ‘Shuyao Lin’ (patrickhoptn@gmail.com) आईडी से भेजा गया। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि दिल्ली सरकार के अलग-अलग आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी यह भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: दिवंगत अजित पवार की पत्नी निर्विरोध बारामती से जीतेंगी चुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

इस ई-मेल में ‘B’0mb Blast Delhi Secrétariat!!’ लिखा था ई-मेल में साफ तौर पर लिखा था, ‘Delhi BanayGa KHALISTAN’ इस तरह का भड़काऊ मैसेज लिखा है और एक ‘B’0mb – आत्मघाती हमला’ का भी जिक्र मेल में किया गया है। ईमेल में दिन के विभिन्न समयों पर विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन पर संभावित विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी। इस धमकी के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधानसभा परिसर, सचिवालय, कई स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभ्यास शुरू कर दिया।

इस घटना के बाद, दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को ही तेज रफ्तार कार विधानसभा के वीवीआईपी गेट नंबर-2 पर बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गई थी और आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा था, हालांकि कुछ घंटों में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर