Wednesday, July 29, 2026

गिरिडीह में निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी मो. इमामुद्दीन अंसारी गिरफ्तार

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी ने 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत की. शर्मनाक हरकत की जानकारी प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस हरकत के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है.

पिता को सुनाई आपबीती

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा पचंबा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहती है और उसी क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है. वहीं पढ़ाई के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल पिछले कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ व गलत हरकत करता था. छात्रा इस बात को बताने में डर रही थी और हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी.

2 दिन पहले प्रिंसिपल ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की, इस बात से परेशान होकर वह अपने घर आई और पिता से बोलने लगी कि वह अब स्कूल नहीं जाएगी. यह सुनते ही पिता ने स्कूल न जाने की वजह पूछी जिसके बाद बच्ची ने पिता को सारी आपबीती सुना दी. यह सब सुनते ही पिता के होश उड़ गए.

इसे भी पढ़े: जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड के खुलासे से पहले एसएसपी व सिटी एसपी पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, की पूजा अर्चना

स्कूल बंद करने की मांग 

इस घटना के बाद पीड़ित के पिता स्कूल गए और वहां मामले की जानकारी लेने की कोशिश की गई, इसी दौरान उन्हें धमकी दी गई. जिसे लेकर पिता ने समाज के कई लोगों से इस संबंध में बातचीत की और कहा कि वह जिंदा नहीं रहना चाहते है ज्यादा परेशानी हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगे.

उनकी इन बातों को सुनकर समाज के लोगों ने पचंबा पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूल पहुंचकर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. घटना के बाद लोगों ने भारी आक्रोश दिखाते हुए स्कूल बंद करने की मांग की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर