Saturday, October 31, 2026

गिरिडीह में कलयुगी बाप ने अपनी ही तीन बेटियों की निर्मम तरीके से ले ली जान, आरोपी गिरफ़्तार

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह हुए एक तिहड़े हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पिता की पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है.

घटना के कारणों का खुलासा नहीं

घटना के कारणों को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने किसी बात से नाराज होकर अपनी तीन बेटियों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके कारण मौके पर ही तीनों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: भाजपा के समर्थन से परिमल नाथवाणी राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगे नामांकन, पहुंचे विधानसभा

आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही SDPO जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर