Sunday, November 1, 2026

दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिला झटका, जमानत याचिका खारिज

पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को चुनावी झड़प में दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अभी जेल में ही रहना होगा। एमपी एमएलए कोर्ट ने एक बार फिर अनंत सिंह की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। जमानत याचिका ख़ारिज होने के बाद अनंत सिंह को एक बड़ा झटका लगा है और उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी काफिला का भिड़ंत जन सुराज के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के काफिले से हो गई और इस दौरान जन सुराज प्रत्याशी के एक समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई। इस मामले में उनके परिजनों ने अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनंत सिंह जेल में रहते हुए ही 6ठी बार विधायक बने और अभी तक वे विधायक पद की शपथ भी नहीं ले सके हैं।

चुनाव के बाद अनंत सिंह के वकील ने कई बार जमानत याचिका दायर की लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अनंत सिंह ने चुनाव में करीब 28 हजार से अधिक वोटों से बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी को हराया था और मोकामा सीट से 6ठी बार विधायक बने।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर