Friday, October 30, 2026

दरभंगा में सनकी पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा, लोहे से कूचा सिर

न्यूज डेस्क: दरभंगा के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव के चौर में स्थित एक अंडा फार्म में पति ने अपनी पत्नी समेत 3 बच्चों को मार डाला. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद सनकी पति ने अपने पत्नी और 3 मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया.

इसके बाद उसने स्वयं को जख्मी कर लिया. इस हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों मे घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर डीएसपी राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

आपसी विवाद के बाद हुई घटना

घटना के संबंध में मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि, अलहे सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति संदीप ने डंडा, राड आदि से पीट-पीटकर पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी जख्मी कर लिया. मृत पत्नी की पहचान बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी थाना क्षेत्र के निवासी संदीप दास की 30 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी दास के रुप में हुई.

वहीं बच्चों की पहचान 7 वर्षीय ह्रदय दास, 6 वर्षीय संध्या दास और 5 वर्षीय मासूम सोन दास के रूप में हुई है. आरोपी पति मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणडीही थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का निवासी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है.

इसे भी पढ़े: पंजाब में 10 दिन के नवजात को 7 लाख में बेचने की साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील कर दिया है और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बना हुआ है.

मौके पर एफएसएल टीम के साथ डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेडडी, सीटीएसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने पहुंचकर पुरे मामले की जांच की. एसएसपी ने कहा कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर