Saturday, October 31, 2026

चतरा में जमीन कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

क्राइम डेस्क: चतरा में जमीन कब्जा दिलाने पहुंची टीम के सामने महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. महिला गंभीर रूप से झुलसी, इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. घटना शहर के केशरी चौक के पास की है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार मुठभेड़ों में कसी नकेल, हथियार और 10 किलो अफीम बरामद

चतरा शहर के केशरी चौक स्थित गौरक्षणी के सामने बुधवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के समक्ष उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली. महिला को बचाने के प्रयास में उसका पुत्र धीरज कुमार और पुलिस के एएसआई प्रवीण कुमार भी हल्का झुलस गए. घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में झुलसी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

परिजनों का आरोप है कि उनका परिवार करीब 100 वर्षों से उक्त स्थान पर रह रहा है. इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक घर खाली कराने के लिए टीम पहुंच गई. परिजनों ने मारवाड़ी मुहल्ला निवासी प्रदीप स्वामी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर