Sunday, November 1, 2026

बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार, हालत गंभीर

गोपालगंज: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के लिए बुरी खबर। उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और पटना के अस्पताल में भर्ती हैं। घटना एक्टर के पैतृक गांव बेलसंद में हुई।

कैसे हुआ हमला? 

IAN की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंद गांव में हुआ। आरोप है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बिजेंद्र नाथ वहां पहुंचे, उन्होंने अचानक धारदार हथियारों से उन पर वार कर दिया।

हमले में बिजेंद्र नाथ को गहरी चोटें आईं। परिवार वाले तुरंत उन्हें इलाज के लिए ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत ‘बेहद नाजुक’ बताई है। फिलहाल वो पटना के हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जमीन विवाद बना वजह? 

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ को ‘पुरानी दुश्मनी’ के चलते निशाना बनाया। गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हमला किया गया है, ऐसा आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्में 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही फैंस की फेवरेट वेबसीरीज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे। गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, रवि किशन समेत कई स्टार्स हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर