Saturday, August 8, 2026

बिहार में दो इंच जमीन विवाद मामले में सगे भाई ने घर को फूंका, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

बिहार : बोधगया थाना क्षेत्र के अम्मा गांव में रविवार को एक ऐसी भयावह घटना घटी जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जमीन के मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि पारिवारिक रिश्ते खून-खराबे में बदल गए। महज दो इंच जमीन को लेकर चल रहे झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

इस दिल दहलाने वाली घटना में अम्मा गांव की रहने वाली नीलू कुमारी, उनके पति राणा कुलेश्वर और उनका मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गए। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय ग्रामीणों ने ही पहले घायलों को बाहर निकाला और तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच यह जमीन विवाद काफी समय से चल रहा था। कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। रविवार को भी इसी मुद्दे पर बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी ने पेट्रोल लाकर अपने भाई के घर में छिड़क दिया और आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही बोधगया पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता नीलू कुमारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ गांव छोड़कर फरार हो चुका है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर