बिहार में आपसी रंजिश में 2 सगे भाईयों पर किया गया चाकू से जानलेवा हमला, एक की मौत व एक अन्य गंभीर

न्यूज डेस्क: बिहार के सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में तिलक समारोह से वापस लौट रहे 2 सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

तिलक समारोह में गए थे दोनों 

जानकारी के अनुसार, नल से पानी लेने और बिजली के तार को लेकर भुवनेश्वर तिवारी और नागेंद्र तिवारी के परिवारों के बीच आपसी विवाद और पुरानी रंजिश चल रही थी. दोनों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा थी इसी कारण से घटना के अंजाम दिया गया. विवाद को लेकर 2 साल पहले केस दर्ज कराया गया था. पिछले महीने 18 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर काफी विवाद और मारपीट हुई थी.

घटना की रात दोनों सगे भाई 35 वर्षीय पप्पू सिंह और वकील सिंह एक तिलक समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे. पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनको घेर लिया और मौके देखते ही चाकू से बुरी तरह से गोद दिया. इस हमले में पप्पू सिंह ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया और वकील सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़े: बाबूलाल के करीबी सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, एक सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

हिरासत में लिए 2 लोगों से पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक पप्पू का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रुप से घायल वकील सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहद इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही हा वहीं पुलिस सभी एंगल से गहनता से जांच कर रही है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर