Sunday, September 20, 2026

बाबूलाल के करीबी सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, एक सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में मामले की आंशिक सुनवाई के बाद अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तारीख निर्धारित की गई है। सुनील तिवारी ने जिस मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है, वह बाल श्रम से जुड़ा मामला है। उन पर बाल श्रम कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अरगोड़ा थाना में दर्ज है केस

यह मामला रांची के अरगोड़ा थाना में दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, यह केस रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर दर्ज हुआ था। मामले का कांड संख्या 255/2021 बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी को समन जारी किया है। इसके बाद सुनील तिवारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान सुनील तिवारी की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में जंगली हाथी ने महिला को गंभीर रूप से किया घायल, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर