क्राइम डेस्क: पंजाब के मानसा में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मारकर ख़ुद आत्महत्या कर ली है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस गोलीबारी में एक बेटे की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी और दूसरा बेटा घायल हैं. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मानसा के एसएसपी ने बताया कि यह घटना सुबह क़रीब 7 बजे की है.
इसे भी पढ़ें : अचानक कसमार पहुंचे हेमंत सोरेन-कल्पना सोरेन, सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा, सड़क किनारे होटल में खाई पकौड़ी
उनके मुताबिक़, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस इस मामले की गहन जांच में लगी हुई है. पुलिस के मुताबिक़, इस गोलीबारी में पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी हथियार का इस्तेमाल किया है. स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़, गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी की ड्यूटी मानसा के उपायुक्त (डीसी) के सुरक्षाकर्मी के तौर पर लगी थी.

