Thursday, October 29, 2026

‘VIP नहीं हैं, तो कोई अहमियत नहीं होगी, नहीं हटूँगा’, बेंगलुरू में राज्यपाल के काफिले पर उठाए सवाल!

बेंगलुरू अपने हाई टेक INFRASTRUCTURE के लिए जाना जाता है, उससे ज़्यादा वो अपने ट्रैफिक जाम के लिए भी उतना ही फेमस है। सोचिए, एक तो ट्रैफिक ऊपर से पता चले की इसका एक कारण VIP मोमेंट भी है तो कितना फ्रस्ट्रेशन होता है। ऐसे में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बार फिर एक आम नागरिक ने VIP कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल एक आदमी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ उस ट्रैफिक में फंसा था, और जैसे ही उसे पता चला की ये ट्रैफिक का मुख्य कारण कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का काफिला है। आदमी खुदकों रोक नहीं पाया और गुस्से में सड़क के बीच में आकार बैठ गया। जब आदमी को सड़क से हटने को कहा गया तो उसने वैसा करने से साफ इंकार कर दिया, उसका कहना था की उसका समय भी उतना ही अहम है जितना की किसी राजनेता का। इसका वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मी और उस आदमी के बीच बहस होते हुए भी नजर आ रही है। पुलिस ने व्यक्ति को सड़क से हटने को बहुत बार कहा पर वो नहीं माना और हर बार मना किया। उसने हर बार यही तर्क रखा की मैं अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के साथ हूँ , हमें भी कहीं समय से पहुंचना जरूरी है, लेकिन इस ट्रैफिक  के कारण हम फंस गए हैं।

सिर्फ राज्यपाल का काफिला निकलना है इसलिए रेड सिग्नल है, क्या आम जनता की अहमियत नहीं है, ये सुन कर पुलिस वाले ने कहा की आप भी अहम हैं और एक वीआईपी हैं, इसलिए सड़क से हट जाइए। लेकिन व्यक्ति ने भी हर बार बिना डरे न कहा। कुछ देर बाद हालांकि उनका काफिला निकल गया , जो की होना ही था। लेकिन ये नहीं क्लियर हो पाया की उस आदमी को किस तरह वहाँ से हटाया गया ।

लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर आम जनता के मन में वीआईपी कल्चर को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है, क्योंकि ये पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ हो । इसी साल एक और वीडियो viral हुआ था, मामला महाराष्ट्र का था , जहां बीजेपी का रोडमार्च था, जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया था। उसमे भी इस व्यक्ति की ही तरह एक औरत अपने गाड़ी से निकलकर वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों से सवाल करती है की, रोडमार्च कब तक चलेगा , मुझे अपने बच्चे को लेने जाना है, लेकिन मैं यहाँ फंसी हुई हूँ। जिसका वीडियो ऐसे ही तेजी से viral हुआ था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर