Friday, October 30, 2026

Tattoo बनवाने का है शौक तो सुई लगवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Health Desk: आजकल युवाओं में टैटू बनवाने का क्रेज काफी बढ़ गया है. लोग अपनी पसंद, रिश्तों या अपनी पहचान को दिखाने के लिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाते हैं. लेकिन टैटू बनवाते समय अगर साफ-सफाई और सुरक्षा का ध्यान न रखा जाए, तो यह सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. टैटू बनाते समय सुई से त्वचा में इंक डाली जाती है. इस दौरान त्वचा पर छोटे-छोटे घाव बनते हैं. अगर सुई या टैटू बनाने वाले उपकरण ठीक से साफ नहीं हैं, तो बैक्टीरिया और वायरस शरीर में जा सकते हैं. ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें : मुंबई में Domino’s की बड़ी लापरवाही, FDA ने 3 आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए

इन बीमारियों का खतरा 

हेपेटाइटिस B और C : अगर संक्रमित खून के संपर्क में आई सुई या उपकरण का दोबारा इस्तेमाल किया जाए, तो हेपेटाइटिस B और C का खतरा हो सकता है. ये दोनों वायरस लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. लंबे समय तक संक्रमण रहने पर गंभीर लिवर की बीमारी हो सकती है.

HIV का खतरा : टैटू बनवाते समय संक्रमित खून के संपर्क में आई सुई का दोबारा इस्तेमाल होने पर HIV संक्रमण फैलने का जोखिम हो सकता है. इसलिए टैटू बनवाते समय नई और डिस्पोजेबल सुई का इस्तेमाल होना बहुत जरूरी है.

त्वचा में इंफेक्शन : गंदे उपकरण या साफ-सफाई की कमी से टैटू वाली जगह पर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है. अगर टैटू वाली जगह पर ज्यादा सूजन, दर्द, गर्माहट या पस दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें. बुखार आने पर भी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

इंक से एलर्जी : कुछ लोगों को टैटू की इंक में मौजूद चीजों से एलर्जी हो सकती है. इससे खुजली, दाने, जलन या सूजन जैसी समस्या हो सकती है. कुछ मामलों में एलर्जी की परेशानी टैटू बनवाने के काफी समय बाद भी सामने आ सकती है.

टैटू बनवाने से पहले रखें ध्यान

टैटू हमेशा साफ और भरोसेमंद जगह से ही बनवाएं. यह जरूर देखे की टैटू कलाकार आपके सामने नई डिस्पोजेबल सुई खोले, अगर किसी उपकरण का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उसके सही तरीके से स्टरलाइज होने की जानकारी लें. टैटू कलाकार के लिए नए दस्ताने पहनना और काम करने वाली जगह को साफ रखना भी जरूरी है.

टैटू बनवाने के बाद कलाकार ने जो आफ्टरकेयर की सलाह दी है, उसे ठीक से फॉलो करें. टैटू वाली जगह को बार-बार छूने से बचें और उसे साफ रखें. अगर टैटू वाली जगह पर लगातार दर्द, सूजन, पस या बुखार जैसी परेशानी हो रही है, तो खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर