Wednesday, October 28, 2026

ICC U19 Women’s T20 World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, पाकिस्तान भारत नहीं आएंगे आमने सामने

T20 World Cup: ICC अन्डर 19 महिला t20 वर्ल्ड 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है। 21 जनवरी से टूर्नामेंट बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित होगा। इस तीसरे संस्करण में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, और टोटल 41 मैच खेले जाएंगे। भारत डिफेंडिंग चैम्पीयन है। 22 जनवरी से टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 24 को नेपाल के साथ मुकाबला होगा, फिर 26 को आयरलैंड के साथ।

इस बार वर्ल्ड कप में 4 ग्रुप्स है, ग्रुप ,A,B,C और D। ग्रुप ए में भारत,आयरलैंड,वेस्टइंडीज और नेपाल है। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और समोआ है। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश,नाइजीरिया और यूएई हैं। ग्रुप डी में इंग्लैंड,श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

पाकिस्तान और भारत अलग ग्रुप में 

पाकिस्तान जो की दूसरे ग्रुप में है, तो इसलिए ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से नहीं भिड़ेगा। नेपाल होस्ट देश अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 22 से करेगा। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर भी मुकाबले खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज वाले मुकाबले 26 तक चलेंगे। फिर जो टीम क्वालफाइ करेंगी वो सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 4 फरवरी को चटगांव के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. जरूरत पड़ने पर 5 फरवरी को रिजर्व डे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. फाइनल 6 फरवरी को आयोजित होगा. खिताबी मुकाबले के लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर