Sunday, November 1, 2026

देवघर-चकाई मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

जमुई: बिहार के जमुई जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के देवघर के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। हादसा देवघर-चकाई पथ पर मोहनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे मोहनपुर गांव स्थित अपना ढाबा के पास तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीट समेत कई अंदरूनी हिस्से सड़क पर बिखर गए।

अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मृतक देवघर जिले के कृष्णापुरी मोहल्ला के निवासी थे। वे जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धदौर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान कृष नंदन सिंह (58 वर्ष) और रिंकू देवी (45 वर्ष), पति ललन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर