Friday, June 5, 2026

सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनने पर गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देता हूँ.” सम्राट चौधरी ने बुधवार को ही बिहार के 24वें सीएम के रूप में शपथ ली है. उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी. उन्होंने कहा, “साथ ही, एक सुरक्षित और विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एनडीए की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी.”

इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, जदयू कोटे से दो नेता बने डिप्टी सीएम

अमित शाह का जताया आभार

इस पर बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने अमित शाह का धन्यवाद किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी आपके कुशल नेतृत्व और अनुभव से ही बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे.”

नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को बधाई दी है. नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेज़ी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.”

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर