Saturday, September 26, 2026

शराब एवं जीएसटी घोटाला के आरोपियों की जेल में डांस पार्टी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में शराब एवं जीएसटी घोटाला के आरोपी की डांस पार्टी मामले एवं कैदियों की अपराधिक क्रियाकलाप से संबंधित कोर्ट के स्वत : संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई, कोर्ट ने आग्रह स्वीकार करते हुए समय प्रदान कर दी। मामले में पुलिस प्रशासन के रवैया पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। मौखिक कहा की राज्य की पुलिस प्रशासन के लिए यह स्थिति शर्मनाक एवं चिंताजनक है । कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 6 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की।

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रांची के समाचार पत्र में छपी खबर के आलोक में इसपर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस घटना को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। कोर्ट को सरकार की ओर से बताया गया था कि वीडियो वायरल होने के बाद जेल आईजी के निर्देश पर जिला और जमादार को निलंबित कर दिया गया है। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह घटनाएं शर्मसार करने वाली है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर