Friday, October 30, 2026

रांची में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीजीपी ने की समीक्षा

रांचीः रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में भव्य शोभायात्राओं और उत्सव की तैयारियों के बीच संवेदनशीलता को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। रामनवमी के अवसर पर रांची की सड़कों पर हर साल की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्राएं निकलेंगी, जिनमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। शहर झंडों और भक्तिमय जयकारों से गूंज उठता है। हालांकि, प्रशासन ने पर्व की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बस स्टैंड पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद शहर में भ्रमण कर शोभायात्रा मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने जुलूस के आवागमन और प्रस्थान मार्गों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

एसएसपी ने बताया कि जुलूस मार्गों को सुगम बनाया जा रहा है और हर संवेदनशील बिंदु पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “रामनवमी के पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। शांति समितियों के साथ समन्वय और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही, अधिकारियों को शांति समिति के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहों और भ्रामक खबरों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल और टेक्निकल सेल को सक्रिय किया गया है।

इसे भी पढ़ें : रांची में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राजधानी के प्रमुख स्थानों पर ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे। इनकी तैनाती के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा सके। गौरतलब है कि राजधानी रांची में रामनवमी की शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जाएगी। इसे लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पर्व का आनंद उठा सकें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर