Sunday, November 1, 2026

हजारीबाग में जंगली हाथियों के झुंड ने दंपति को रौंदा, 48 घंटों में 7 की मौत

हजारीबाग: हजारीबाग में पाँच जंगली हाथियों का झुंड दो दिनों से जमकर तांडव मचा रहा है। इस झुंड ने जिले के चरही थन क्षेत्र के कजरी गाँव में शुक्रवार देर रात एक दंपति पर हमला किया है। इस हमले में पत्नी फूलमनी की घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि पति राजेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। रात को अचानक हुए हाथियों के इस हमले से बचने के लिए लोग घरों से भागकर खेतों और सुरक्षित स्थानों में छिप गए। रातभर गाँव में चीख-पुकार और दहशत का बना रहा। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही दारू वन क्षेत्र के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

इससे पहले जंगली हाथियों के इस झुंड ने गुरुवार, देर रात चुरचू प्रखंड के अंगों थन क्षेत्र स्थित गोंदवार गाँव में 6 लोगों को कुचलकर मार डाल था। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। इस तरह बीते दो दिनों में हाथी के हमले से कुल 7 लोगों की जान जा चुकी है।

हाथियों द्वारा लगातार हो रहे हमले से हजारीबाग जिले में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार, पांच हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से इलाके में घूम रहा है। इनमें से एक हाथी आक्रामक हो गया है और लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। वहीं वन विभाग कि टीम लगातार इलाके में गस्ति कर हाथियों को ट्रैक करने कि कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। फॉरेस्टर मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर