Monday, November 2, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का निर्देश, सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में शुरू करें ट्रांसजेंडर OPD

रांची : झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मानजनक और सहज स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विशेष OPD सेवाएँ शुरू करने का औपचारिक आदेश जारी किया है।

तीन व्यवस्थाएं होंगी लागू

जारी पत्र के अनुसार, सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय तक समान स्वास्थ्य अधिकार पहुँचाने के लिए तीन प्रमुख प्रावधानों को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं. 1. ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विशेष OPD सेवाओं की व्यवस्था। 2. “सम्मान स्वास्थ्य सेवा” प्रणाली का क्रियान्वयन और 3. स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत डॉक्टरों व स्टाफ का संवेदनशीलता प्रशिक्षण।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी संस्थान इस व्यवस्था को शीघ्र प्रभाव से लागू करें, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय को बिना किसी भेदभाव के सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा मिल सके। राज्य सरकार के अनुसार, यह निर्णय सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुख्यधारा की स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ना है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ये कहा

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका सम्मान, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। विशेष OPD शुरू होने से उन्हें वह गरिमा और सुविधा मिलेगी जिसके वे हकदार हैं। यह कदम केवल स्वास्थ्य सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में सरकार का संकल्प दिखाता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर