Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग : गायब है विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह,ACB के तीन नोटिस पर भी नहीं हुई हाजिर

हजारीबाग वन भूमि घोटाला : आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन के मामले की प्रमुख आरोपी स्निग्धा सिंह के विरुद्ध वारंट जारी करने के लिए ACB ने कोर्ट में आवेदन दिया है.  मंगलवार को एसीबी की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर यह कहा गया है कि स्निग्धा सिंह भूमि घोटाला केस की प्रमुख आरोपी हैं और उनसे पूछताछ करने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया. लेकिन वह एक बार भी पूछताछ में शामिल नहीं हुईं. स्निग्धा सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए हजारीबाग एसीबी कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उनकी याचिका भी खारिज हो चुकी है. स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं.

vinay chaubey1
विनय चौबे

ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है. यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. जिसका खाता नंबर 95, प्लाट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है.

यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है. उक्त खाता प्लाट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर