Thursday, October 29, 2026

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, भिवानी की दीपिका ने किया स्टेट टॉप

न्यूज डेस्क: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किए। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 2,76,640 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 89.06 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है और छात्र रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: कोलकाता हाईकोर्ट में अपने मामले की पैरवी के वकील की ड्रेस पहन पहुंची पूर्व सीएम ममता बनर्जी

भिवानी की दीपिका बनीं स्टेट टॉपर

बोर्ड के अनुसार, छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 87.69 दर्ज किया गया। रिजल्ट में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बढ़त बनाई है। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में भिवानी की छात्रा दीपिका ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी से पढ़ाई की है। वहीं दूसरे स्थान पर चार छात्रों ने जगह बनाई है। जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो चरखी दादरी जिला सबसे आगे रहा है। यहां का पास प्रतिशत राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर जींद और तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ रहा। वहीं नूंह जिला सबसे पीछे रहा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर