तिरुवनंतपुरम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे, पांच मैचों की T20 सीरीज में अब तक 4 मुकाबले हो चुके हैं और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी और 6:30 बजे कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। इन पांच मैचों की सीरीज में भारत 3-1 है। विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद अब भारत अपना आखिरी मुकाबला जीतना चाहेगा, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले ये भारत और न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला होने वाला है।
आज के मुकाबले में इशान किशन और अक्सर पटेल की वापसी भी हो सकती है। वहीं रवि बिश्नोई शायद इस मुकाबले में न खेले। हार्दिक पांड्या के खेलने पर भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि वो लगातार चार मैच खेले हैं, और टीम चाहेगी कि वो वर्ल्ड से पहले इंजर्ड न हो और रेस्ट ले। वहीं संजू सैमसन के पास भी ये आखिरी मौका है खुदको साबित करने का क्योंकि पूरी सीरीज में उनका बल्ला शांत रहा है और अब इस मुकाबले में उम्मीद जताई जा रही है कि शायद होमटाउन में खेलने से उनके फॉर्म पर थोड़ा प्रभाव पड़े। संजू के लिए ये आखिरी मौका इसलिए भी हो सकता है क्योंकि, इशान किशन जो एक लाजवाब फॉर्म में है, और तिलक वर्मा जो वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म अप मैचेज में टीम को ज्वॉइन करेंगे. ऐसे में ओपनिंग के लिए तिलक और इशान किशन को देखा जा सकता है, और फिर संजू को कौनसे पोजीशन पर खिलाया जाएगा ये भी देखने वाली बात होगी। फिलहाल आज के मैच पर बहुत से चीजें निर्भर करेंगी, और वर्ल्ड कप में भी इसका काफी असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: रांची में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 250 प्रेशर हॉर्न और 400 मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर
जानिए भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
जानिए यूजीलैंड की प्लेयिंग 11: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।


