Wednesday, November 4, 2026

चतरा में आधा दर्जन हाइवा ट्रक आपस में टकराए, गढ़वा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

चतरा : सदर थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद पीछे आ रहे आधा दर्जन हाइवा ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कंटेनर के अचानक पलटते ही पीछे से आ रहे भारी वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। देखते ही देखते सड़क पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कई वाहनों को भारी क्षति पहुंची। दुर्घटना के बाद चतरा–डोभी मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

गढ़वा में महिला की मौत

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजनाथ मेहता की पत्नी कलिता देवी अपने निर्माणाधीन मकान के पास खड़ी थीं। इसी दौरान अवैध बालू लेकर तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर उसके ऊपर से गुजर गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर