Tuesday, November 3, 2026

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदेहास्पद मौत, होटल के कमरे में मिला शव

पटना: पटना में चर्चित कोचिंग विवाद के बिच एक बड़ी खबर सामने आई है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर और जेल में बंद रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नेपाल के एक होटल के कमरे में उनका शव मिला।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य नेपाल के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि 2 जून को हुए कोचिंग विवाद के बाद खान सर की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में प्रिंस यादव का भी नाम शामिल था। एफआईआर दर्ज होने के बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहा था। फिलहाल मौत के कारणों का अधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सोशल मीडिया में वयरल वीडियो

प्रिंस यादव का नाम इससे पहले साल 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हुए कथित हमले में सामने आया था। हालांकि उस मामले में कानूनी प्रक्रिया अलग से चली थी। कोचिंग विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें खान सर के सुरक्षा गार्ड कथित तौर पर फायरिंग करते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और खान सर सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उनकी जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है, जिससे उन्हें अंतरिम राहत मिली हुई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान ट्रेनों में तोड़फोड़

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर