Thursday, July 23, 2026

बिहार में महागठबंधन की मुश्किलें हुई कम, दो पर कांग्रेस और एक सीट पर VIP ने नामांकन लिया वापस

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन महागठबंधन की मुश्किलें तब कम होती नजर आई, जब तीन सीटों पर सहयोगी दलों के उम्मीदवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ दाखिल किये नामांकन पत्रों को वापस ले लिया. वारसलीगंज और प्राणपुर में कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेकर आरजेडी के उम्मीदवारों को रास्ता दिया, जबकि बाबूबरही में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया.

वारसलीगंज में कांग्रेस के सतीश सिंह ने नामांकन वापस किया, जिससे आरजेडी की अनिता देवी माहतो चुनाव मैदान में अकेली हैं. प्राणपुर में कांग्रेस के तौकीर आलम ने नामांकन वापस लिया, जबकि आरजेडी की इशरत परवीन नामांकन के साथ मैदान में हैं. बाबूबरही से वीआईपी के बिंदु गुलाब यादव ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे आरजेडी के अरुण कुशवाहा मुकाबला में अब अकेले रह गये हैं.

Also Read : हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 11 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीटों और सीएम व डिप्टी सीएम के चेहरे पर सहमति बन जाने के बाद यह कदम दलों ने महागठबंधन को मजबूत बनाये रखने को लेकर लिया है ताकि गठबंधन के दल एक साथ मिलकर एनडीए की चुनौती का सामना कर सकें व वोटों का बिखराव न हो. नामांकन वापसी के बाद अब उम्मीदवारों की अंतिम सूची स्पष्ट हो रही है, जिससे चुनाव की तस्वीर और भी साफ होगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर