Wednesday, July 22, 2026

राज्यपाल ने JPSC अध्यक्ष को शिक्षकों की लंबित पदोन्नति का शीघ्र निष्पादित करने का दिया निर्देश

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम निर्देश दिए।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति के मामलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने JPSC अध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिक्षकों के प्रमोशन से जुड़ी सभी फाइलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर और जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए ताकि योग्य शिक्षकों को उनका हक समय पर मिल सके। राज्यपाल ने कहा कि समय पर पदोन्नति न मिलने से शिक्षकों के मनोबल पर बुरा असर पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर होता है।

शिक्षकों की कमी पर हुई विशेष चर्चा

बैठक में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों की भारी कमी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने JPSC अध्यक्ष से आगामी परीक्षाओं और नई नियुक्तियों की स्थिति की जानकारी ली। एल. खियांग्ते ने राज्यपाल को जेपीएससी की वर्तमान गतिविधियों, आगामी परीक्षा कैलेंड़र और भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति से अवगत कराया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर